यह आलेख प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए संपूर्ण तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों की मदद हेतु लिखा गया है।
अभ्यर्थियों के सामने अनेक समस्याएं होती हैं और उनके संभावित सवालों के जवाब देते हुए आलेख लिखा गया है। आप अपने मित्रों, सहपाठियों और संबंधियों तक पहुंचाएं ।
संभावित प्रश्न या समस्याएं
1. क्या सफलता प्राप्त करने वाले विशेष होते हैं?
👉 नहीं, वो लोग हममें से ही होते हैं। लेकिन वो खुद को खास समझते हैं। खुद का सम्मान करते हैं।
👉 वो सच से वाकिफ होते हैं और ईमानदार होते हैं।खुद से वो कभी झूठ नहीं बोलते ।
👉 अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को निरंतर बढ़ाने पर ध्यान देते हैं।
👉 न अतिआत्मविशवास और न वो किसी काम को असंभव मानते।
👉 हरेक काम को निश्चित समय और पूर्णता से करने की आदत डालते हैं।
अर्थात अपनी सोच, एटीट्यूड और विजन स्पष्ट बनाते हैं।
👉अपने आस पास की गतिविधियों में अनावश्यक और आवश्यक का चुनाव करने में सक्षम होते हैं तथा उनमें से प्राथमिकता तय करने में तत्काल निर्णय करते हैं।
आप भी अपने एटीट्यूड से शुरुआत कीजिए और खुद की खुद पर नजर डालते रहें । कोई भी तैयारी करें लेकिन अपनी क्षमताओं के आधार पर तय किए लक्ष्य पर दृढ़ रहें और उसे पाने पर पूरी ताकत से जुट जाएं।
"यकीन मानिए अगर आप पहाड़ की चोटी पर पहुंचने का लक्ष्य तय कर मेहनत करते हैं तो टीला और छोटे छोटे लक्ष्य तो आप बहुत सरलता से प्राप्त कर लेंगे।"
2. तैयारी किस पद या किस परीक्षा की करें ? जबकि बहुत सारे विकल्प हों ?
उत्तर : - बहुत से अभ्यर्थियों के सामने हाल ही में बड़ी समस्या खड़ी हुई जब एक साथ बहुत सी अलग अलग वेसेंसीज आई।
उत्तर :
इसके लिए सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें। इसके लिए निम्न टिप्स को आजमाएं।
👉 आप जिस जिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हो उनकी सूची बनाएं।
👉 इन प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में समानता है अथवा नहीं, यह देखें।
👉 जिस प्रतियोगी परीक्षा में बड़ा पाठ्यक्रम हो और वो अन्य से मेल खाए तो उसका चयन करें। ताकि अन्य की भी साथ साथ तैयारी हो सके। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि पहले कौनसा पेपर होने वाला है। अगर कम समय है तो कम पाठ्यक्रम वाली परीक्षा की तैयारी शुरू करनी है।
👉 दो अलग अलग पाठ्यक्रम वाली परीक्षा की तैयारी कदापि साथ शुरू ना करें। जिसका पाठ्यक्रम सरल हो और पहले हो तथा दोनो में पर्याप्त समय का अंतर हो तो पहले वाली शुरू करें।
👉 संसाधन ,समय और वातावरण महत्वपूर्ण तत्व हैं। इसलिए कम समय में कम संसाधन , सरलता से आप मेहनत कर सको उसका चयन करें।
👉 पारिवारिक, मनोवैज्ञानिक तथा आर्थिक स्थिति अति महत्वपूर्ण है। इनकी अनदेखी कर आप रणनीति न बनावें। आपको अगर पहले किसी भी तरह से जॉब चाहिए तो आप छोटा लक्ष्य निर्धारित करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय, संसाधन और आर्थिक ,पारिवारिक सकारात्मक स्थिति है तो आप बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकते है।
👉 लक्ष्य निर्धारण में ईमानदारी बरतें। अपनी क्षमताओं और जरूरतों के हिसाब से लक्ष्य तय करें और इसको दिखावे के रूप में प्रचारित ना करें।शेखी बघार कर बड़ा लक्ष्य तय न करें अन्यथा मुंह की खाना सुनिश्चित है। छोटे छोटे लक्ष्य तय करें और आगे बढ़ें।
👉 लक्ष्य निर्धारण में अपनी निष्ठा रखें और बार बार लक्ष्य न बदलें। मतलब साफ है वफादारी रखें अपने लक्ष्य और खुद के प्रति।
3. तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए ?
उत्तर :
👉 अभी से! जी हां, "जब जागो तब सवेरा।"
👉 अगर आप सिविल या ज्यूडिशियरी या उच्च शिक्षा में जाना चाहते हैं, तो कक्षा 12 के बाद से ही प्रारंभ कर देनी चाहिए।
👉 तैयारी केवल पुस्तक पठान मात्र नहीं है ,यह व्यक्तित्व और कृतित्व का एकीकरण कर प्रस्तुतिकरण है। उच्च शिक्षा में गुड एकेडमिक रिकॉर्ड भी आवश्यक है। वहीं नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कक्षा 9 से ही प्रारंभ हो जाती है। कक्षा 11 और 12 से गंभीरता से करनी होगी।
अन्य परीक्षाओं के लिए उनकी प्रकृति और पाठ्यक्रम के अनुसार समय आवश्यक है।
3. तैयारी हेतु कितना, कहां और क्या पढ़ें ?
उत्तर :- आप जिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उससे संबंधित पाठ्यक्रम को कवर करने वाली दो दो पुस्तकों का चयन करें। चयन करते समय उनकी विश्वसनीयता का ध्यान रखे। उनमें आंकड़े और जानकारी तथ्यात्मक ही होनी चाहिए। ज्यादातर लोग उपयोग करते है उसका फीडबैक ले कर पुस्तक खरीदें। उसके अलावा सिविल सेवा की तैयारी करने वाले स्कूल और महाविद्यालय में पढ़ी पुस्तको को भी उपयोग में लें। कक्षा 8 से 12 तक की पढ़ी पुस्तकें अवश्य पढ़ें।
👉किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म, जैसे विश्वसनीय ऑनलाइन क्लास का चयन करें ,यद्दपी यह जरूरी नहीं लेकिन आपकी सहायता के लिए सुझाव दिया गया है। यह सरल और पोर्टेबल होगा। ऑफ लाइन कोचिंग भी ले सकते है! लेकिन ध्यान रहे वह भरोसेमंद और पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाली हो। ज्यादातर पैसा लेकर विज्ञापन के अनुरूप नही पढ़ाते है। पूर्व अभ्यर्थियों या वहां से पढ़े हुए विद्यार्थियों से बात करें।
कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म :-
www.itifitter.com (टेक्निकल jobs जैसे iti, diploma स्टूडेंट्स के लिए) ,Indiabix,Gktoday, Edudose,Utkarah, Bankersadda,Unacademy, Iasbaba.com, Forumias,Mrunal,SSC portal, Gradeup
इत्यादि।
👉 आप बहुत ज्यादा पुस्तकें न पढ़ें , अच्छी स्तरीय सामग्री बार बार पढ़ें। बहुत सारी पुस्तकें एक एक बार पढ़ने से अच्छा है, एक या दो पुस्तकों को ही बार बार दोहराएं।
4. पढ़ाई कैसे करें ? याददाश्त बढ़ाने के लिए पढ़ने का सही तरीका क्या है ?
उत्तर :-
सबसे महत्वपूर्ण भाग है तैयारी का । ज्यादातर लोग इसी भाग को तैयारी करना समझते हैं। जबकि वास्तव में यह तैयारी की तीसरी स्टेज है। इसमें ध्यान देने वाली प्रमुख बातें निम्न प्रकार से हैं :-
👉 आप अध्ययन में नियमित रहें । आप दो -तीन दिन मेहनत कर फिर दो -तीन दिन आप भटक गए या आराम करने या घूमने लगे, तो आप वहीं हो जहां से शुरू हुए हो। अध्ययन हेतु आप जिस जगह हो, वह स्थान शांत हो और आपको बार-बार नहीं उठना पड़े तथा आपका ध्यान बार बार नहीं भटके ।
👉आप किसी इकाई को बीच में अथवा पुस्तक को बीच-बीच में से न पढ़ें। आप प्रथम इकाई से ही शुरू करें।
👉 प्रत्येक पैराग्राफ के महत्वपूर्ण बिंदु लिखते जाएं। जब एक यूनिट या एक टॉपिक लिखकर आप एक यूनिट अथवा टॉपिक पूरा करते हैं, तो उसको पुनः दोहराएं और जब तक दोहराएं जब तक कि उसे अच्छे से याद नहीं कर लें ।
👉 आप जिस टॉपिक को शुरू करते हैं, वह अच्छे से याद हो गया है! यह कंफर्म करने के लिए बिना देखे अन्य कॉपी में बिंदुवार लिखिए।
👉 आगे तभी बढ़ें, जब आप इस इकाई या बिंदु को परफेक्ट तरीके से अच्छे से याद कर चुके हो। अतः परफेक्ट होने का अभ्यास करें।
👉 जब आप एक यूनिट पूरी कर लें तब आप ऑब्जेक्टिव हल करें। आप देखेंगे कि आप बेहतर कर रहे है। अगर आप उस यूनिट से 90% तक कर सकते हैं, तो यकीन मानिए आप बहुत बेहतर कर रहे हो। लेकिन 80% से कम कर पा रहे हो तो आप फिर से पढ़ो या फिर कोई अन्य पुस्तक खरीदो क्योंकि यूनिट के अंत में प्रश्न उस पढ़ी हुई यूनिट से बाहर से आए हैं या फिर आपने अच्छे से पढ़ाई नही की।
👉 जब आप तैयारी कर रहे हैं और आप बोरिंग महसूस कर रहे हैं, तो अपनी बैठने वाली जगह बदलें,कमरे में कोना या दिशा बदल कर टेबल ,कुर्सी जमाएं। आपको नयापन महसूस होगा।
👉 जब आप को पढ़ने में आनंद आने लगे और टाइम की कमी महसूस होने लगे, तब आप समझिए आप सही तैयारी कर रहे हैं।
👉 आप समय ही काउंट न करें ,पढ़ने ,याद करने की गति और प्रतिदिन का हिसाब किताब भी लगाएं कि आपने आज क्या और कितना पढ़ा!
👉 याद करने के लिए ट्रिक का इस्तेमाल नहीं करें। यह लंबी तैयारी के लिए उपयोगी नही होती है। आप किसी घटना , वस्तु या स्थान से संबंधित करें तब सरलता से याद रहेंगी चीजें।
5.*ग्रुप स्टडी*
यह गंभीर तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आपको समान लक्ष्य के लिए 2 से 4 साथी मिलते हैं, तो आप अलग अलग बुक खरीदें और अपने अपने नोट्स बनाएं। शाम को एक घंटा ग्रुप में एक गोला बना कर बैठें और अपनी अपनी तैयारी से 10-10 सवाल पूछिए। ध्यान रहे एक समान ही टॉपिक सबको दिन में पढ़ना है। आप अपनी तरफ से सबसे कठिन सवाल पूछिए ,इससे आप खुद के साथ साथ साथी की तैयारी में भी मदद कर रहे होते हो। इससे सरलता से आप पाठ्यक्रम पूरा कर पाएंगे और ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
सावधानी :- ग्रुप स्टडी में शामिल लोग मेहनती और ईमानदार होने चाहिएं। सब एक के लिए और एक सबके लिए पढ़ता है। यह सहकारी भावना आपको शीघ्र सफलता दिलाएगी।
6. महिला परीक्षार्थियों की समस्याएं और समाधान हेतु सुझाव
👉 ग्रामीण क्षेत्र में कम उम्र में शादी, तैयारी हेतु कम समय और शीघ्र सफल होने का दबाव बहुत होता है। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों अवसर उपलब्ध करवाने में बहुत से फैक्टर काम करते हैं। ऊपर से सुरक्षा के संबंध में अतिरिक्त चिंता और सामाजिक सांस्कृतिक दबाव भी होता है।
महिला परीक्षार्थियो के साथ तैयारी में घरेलू काम सहित अधिक जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण बाधक कारक है। इसके अलावा महीने में 2 से 3 दिन हार्मोन परिवर्तन संबंधित समस्याएं भी मनोभावों पर प्रभाव डालते हैं।
अति आवश्यक सावधानियां और अनुकरणीय बातें :-
👉सामाजिक संबंधों को सरल और सादगी से निभाएं और इस बीच नए संबंध जोड़ने और पुराने संबंधों को इग्नोर करने का खतरा न उठाएं। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तब नजदीकी मित्र या अन्य संबंधी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं और शिकायत करते हैं। तब आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें और उनको यकीन दिलाएं कि आप उनकी बेहतरी के लिए कर रहे हैं। उनकी वही जगह है जो पहले थी।
👉 सोशल मीडिया से दूरी बरतें। अगर आप सोचते हो कि सोशल मीडिया पर होने से आपको जरूरी जानकारियां मिलेंगी तो आप गलत हो। इनबॉक्स में ज्यादातर निरर्थक संदेश भरे होते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा एक एप रखें और उसको भी आप बहुत कम समय के लिए दिन में एक या दो बार खोलें।
👉आप खाने पीने में पर्याप्त सावधानी रखें , "जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन" अर्थात आप बाहरी चीजें खाओगे तो अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होंगी जो आपके विचारों और मानसिकता को प्रभावित करती हैं। इसलिए आप कम शुगर, कम तली चीजें, ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग करें। बादाम भिगो कर सुबह छिलका हटा कर खाएं।
👉 कपड़े कंफर्ट पहनें ,लेकिन पूरे पहनें ताकि मच्छर इत्यादि से कोई लापरवाही से बीमारी के शिकार न हो जाएं।
👉 एक या दो अच्छी साहित्यिक मोटिवेशनल पुस्तक पढ़िए और मोटिवेशन करने वाले लोगो से बात करें।
👉 आप उन लोगों से बात कीजिए जो आपकी तरह ही लक्ष्य तय कर आपके समान लक्ष्य के लिए ही तैयारी कर रहे हैं। इससे आप अपनी तुलना कर पाएंगे और बेहतर प्रयास के लिए मोटिवेट होंगे।
👉 नियमित व्यायाम, योग और ध्यान करें।
👉 आप पानी अच्छे से पीते रहें और हो सके तो एक या दो घंटे के अंतराल पर टहलें। कभी थकान या आलाश्य महसूस हो तो ग्लूकोज पानी में प्रयोग करें।
👉 आप समय विशेष पर बाध्य न करें , सुबह जल्दी उठें या रात देर तक पढ़ें, लेकिन आपकी पढ़ाई होनी चाहिए। हालांकि सुबह की आदत बेस्ट होती है।
👉 कभी कभी संगीत सुनें या अपनी हॉबी को समय दें ,इससे आप एनर्जेटिक ,क्रिएटिव और खुद को खास महसूस करेंगे।
ब्लॉग को follow कीजिए, शीघ्र ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामग्री और पुस्तकों की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपयोगी जानकारी 👇👇👇 लिंक क्लिक कर पढ़ें।
Very nice sir..
जवाब देंहटाएंThank you
हटाएंबहुत ही सारगर्भित बात बताई है सर आपने...
जवाब देंहटाएंThank you
हटाएंThank you sir
जवाब देंहटाएंThank you so much realstory for your appreciation
हटाएंExcellent article 👌
जवाब देंहटाएंThank you Pooja you always appreciate me, such you are most valuable person
हटाएंExcellent article
जवाब देंहटाएंThank you your precious feed back you always encourage me
जवाब देंहटाएंThank you Indra
जवाब देंहटाएंvery nice sir ji excellent article 👌👌👍👍
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छा लेख
जवाब देंहटाएंThis article really really very important for all those aspirants who are preparing for competitive examination,after reading this article ,I got some point that are going to very helpful in up coming examination
जवाब देंहटाएंExcellent article on behalf of exam 🙏
Thank you very much for your motivational inspiration
हटाएंखुद का प्रति ईमानदार और खुद को सर्वश्रेष्ठ समझना यह पंक्तियां मूल तत्व है। बहुत ही शानदार और सारगर्भित लेख🙏
जवाब देंहटाएंपरीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण बातें और विद्यार्थी जीवन के लिए काफी ऊर्जावान मार्गदर्शन कीमती समय आपने जो दिया उसके लिए धन्यवाद सर
जवाब देंहटाएंVery useful article.
जवाब देंहटाएंEvery student should read this valuable article.
(Dr Surendra Pal Singh Gurjar, Ethiopia🇪🇹)