काबुल का पतन,सत्ता और संपत्ति और सेक्स
आपने सुना होगा फ्रांस की क्रांति, इंग्लैंड की रक्त हीन क्रांति, रूस की क्रांति..... लेकिन अफगानिस्तान में क्रांति नही है आतंकवादियों की सरकार बन गई। जल्दी ही चीन सबसे पहले और फिर पाकिस्तान इसको मान्यता देंगे।
अफगानिस्तान का एक बार फिर रेप हुआ है और इस बार वस्त्रहीन कर दिया। यह एक बुरी स्थति है 21 वी सदी की दुनिया में । अमेरिका अपने निहित स्वार्थों के लिए और इससे पहले रूस ने अफगानिस्तान पवित्र भूमि का ब्लातकार किया। हां यही सबसे उपयुक्त शब्द है।
तो इससे हमे क्या लेना देना? लेना और देना दोनो है। यह अफगानिस्तान के महान लोगो का मान मर्दन हुआ है। अमेरिका का बुड्ढा राष्ट्रपति इच्छा शक्ति और अपार संभावनाओं को नही देख पाया और या फिर इच्छा शक्ति विहीन है।
*1970 के दशक में महिला शिक्षा की एक झलक*
लादेन और तालिबान, आईएसआईएस ये सभी अमेरिका के पालतू कुत्ते थे। ये शेर बन गए और अपने ही लोगो को नोच नोच कर खाने लगे। अमेरिका ने फिर हितैशी बनने का ढोंग किया और आम लोगो के हितों की रक्षा के लिए मैदान में कूदा। अब बीच मजधार छोड़ भाग गया। कभी भारत भी श्री लंका में एलटीटीई से उलझ गया और फिर वापस आना पड़ा। वियतनाम से तो अमेरिका ऐसा भागा था कि कभी वापस मुड़ कर नहीं देखा। मतलब यह हुआ कि चाहे कोई कितना ही शक्तिशाली समझे खुद को लेकिन घायल आवाम की आंखों और रक्त की चमक के आगे भागना पड़ता है। गोया कमजोर समझी जाने वाली मां के बच्चे पर जब विपत्ति आती है तो वो बड़ी से बड़ी शक्ति से टक्कर लेने के काबिल हो जाती है। आप इतिहास में अनगिनित आख्यान सुने होंगे। रामायण और महाभारत का युद्ध महज अपहरण और स्त्री या किसी की पत्नी के मात्र अपमान के युद्ध नही थे बल्कि खुद नारी ने अपने केश खुले कर युद्ध का नेतृत्व अपनी भावनाओं और सम्मान के बल पर बिना युद्ध भूमि गए भी लड़ी। मातृभूमि भी एक मातृ अर्थात स्त्रीत्व और मानवता के साथ उत्कर्ष की प्रतीक है, के प्रति भावना भी प्रबल तब ज्यादा हो जाती है जब सामूहिक रूप से मान मर्दन किया जाता है।
दुर्भाग्य से अफगानिस्तान में बाहरी नही आंतरिक ही है बलात्कारी और चीर हरण करने वाले। यह सभी संगठन पुरुषवादी मानसिकता से ग्रस्त है और इनका मकसद सत्ता से भी ज्यादा महिलाओं को संपत्ति और गुलाम की तरह बनाए रखने का है। इसलिए ये सभी शरीयत की बात सबसे पहले करते है और जन हित ,प्रगति की बाते इनको नागवार गुजरती है। यह समुदाय विशेष को सोचना होगा कि वक्त के साथ प्रगति और उत्कर्ष के पैमाने ऊंचे कैसे करने होंगे और ऐसी शक्तियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। इन अनैतिक आतंकी संगठनों को राष्ट्र और अर्थ तथा सार्व भौमिक नैतिकता से लेना देना बिल्कुल नही है । ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक समुदाय विशेष से ही ऐसे संगठन होते है जो संपूर्ण राष्ट्र पर कब्जा कर अपना अनुशासन थोपना चाहते है। अफ्रीका महाद्वीप के अलावा भारत में भी नक्सल, खालिस्तान की मांग, पूर्वोत्तर की समस्याएं ,श्रीलंका में एलटीटीई इत्यादि का मकसद भी कमोबेश ऐसा ही था लेकिन आम आदमी के संगठित प्रयास से ये विफल हुए।
शेष अगले भाग में ..... Stay with me
जगराम गुर्जर
सहायक आचार्य समाजशास्त्र
राजकीय महाविद्यालय आसींद भीलवाड़ा।
True
जवाब देंहटाएंSandar lekh
जवाब देंहटाएंThank you
हटाएंतथ्यात्मक व न्याय संगत विश्लेषणात्मक बात ।
जवाब देंहटाएंThank you
हटाएंBilkul sahi likha hai sir. Bohot pain hota hai yr sab hote dekh. Baki countries ka to patanai par India ko isme lead lena chahiye. 🙏
जवाब देंहटाएं-pooja yadav
Thank you pooja
हटाएंबहुत खूब सर
जवाब देंहटाएंसटीक विश्लेषण
Thank you Indra bhai
हटाएं21 सदी कि दुनिया में इस तरह की घटना होना एक निंदनीय बात है! अपने आप को दुनिया का दादा या यू कहूँ सबसे ताकि राष्ट्र मानने वाले स्वार्थी राष्ट्र का परिणाम आज अफगानिस्तान भुगत रहा है यह घटना हर तरह से निंदनीय है🙏
जवाब देंहटाएंबिल्कुल सही लिखा आप ने यही हाल है👍👍
जवाब देंहटाएंकड़वा है लेकिन सत्य है!
जवाब देंहटाएंBhut sundar
हटाएंलोकतंत्र को ऐसी स्वार्थी और हिंसक शक्तियों के द्वारा नोच नोच कर समाप्त कर देना निश्चित ही बहुत दुखदाई है इससे भी दुख की बात यह है कि शक्तिशाली देश ऐसी शक्तियों को मौन स्वीकृति दे रहे हैं यह निश्चित ही लोकतंत्र बहुत बड़ा आघात है अगर निरंतर ऐसे ही चलता रहा तो इसके दूरगामी परिणाम बहुत ही गंभीर होंगे सत्य अहिंसा और मुल्यो की बात करने वाले लोगों में भी भय का माहौल बढ़ेगा निराशा बढ़ेगी। आपकी लेखनी को सलाम डॉक्टर साहब आप सदैव ही यथार्थ और स्पष्ट वादी लेखन करते हो
जवाब देंहटाएंThis is reduculious situation,india should take lead in this matter,I don't know why UNO is not saying about all things ,uno should take responsibility about this cruel nature of Taliban,if the situation remaind same, results would be worst,the impact of this conflict definately falls worst condition on india as well as many other countries so every country should take one step in favour of Afghanistan atleast india would help,otherwise this shows fall of humanity nd diginity,,
जवाब देंहटाएंसर बहुत ही सटीक लिखा है 👍👍
जवाब देंहटाएंCorrect
जवाब देंहटाएंawesome, बिल्कुल सही लिखा है
जवाब देंहटाएंWa guruji wa gajjjjjjjb ki lekhni hai aap ki
जवाब देंहटाएं