कट्टर हिंदुत्व से कट्टर तालिबान तक संबंध !

देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? 🕌 देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? भारत–तालिबान संबंध : वक्त की ज़रूरत हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी। यह यात्रा भारत–अफ़ग़ानिस्तान संबंधों को नए सिरे से देखने का अवसर प्रदान करती है। वर्षों तक दोनों के बीच संवाद सीमित रहा, पर अब भू–राजनीतिक परिस्थितियों ने दोनों को बातचीत की मेज़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। सवाल यह भी है कि — क्या तालिबान की वैचारिक जड़ें देवबंद से जुड़ी हैं, और क्या भारत को ऐसे समूह से संबंध बढ़ाने चाहिए? आइए इसे क्रमवार समझते हैं 👇 🕋 1. देवबंद और तालिबान का वैचारिक संबंध 🔸 ऐतिहासिक आधार दारुल उलूम देवबंद की स्थापना 1866 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध धार्मिक और शैक्षणिक आंदोलन के रूप में हुई। इसका उद्देश्य था इस्लामी शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सुधार को पुनर्जीवित करना। 🔸 वैचारिक समानता, प्रत्यक्ष संबंध नहीं “तालिबान” शब्द का अर्थ है विद्यार्थी — उनके कई सदस...

जीवन में सफलता के लिए 8 बेस्ट टिप्स

 8 R आपका हर सपना पूरा करेंगे!

       (मोटिवेशनल)



क्या आप जानते हो स्वभाव और सही दिशा में प्रयास से सफलता सहज और सरलता से मिलती है!


 इस विषय पर लिखना जरूरी है। सफलता प्राप्त करने वाले हम में से ही हैं। आखिर उनके क्या खास बात है?


वो खासियत आप भी बना सकते हो!




बाहरी मोटिवेशन अस्थाई होता है ,इसलिए आंतरिक मोटिवेशन ज्यादा महत्वपूर्ण है। आंतरिक मोटिवेशन मतलब स्वाभाविक मोटिवेशन। 


आंतरिक या स्वाभाविक मोटिवेशन आदत और व्यक्तित्व का हिस्सा हो जाती है। अगर आप सोचते हो आप हमेशा मोटिवेट रहें और अपनी पहचान अलग हट कर बनाएं तो जरूरी है आप 8 R को जिंदगी का हिस्सा बनाएं।



आपको निम्न 8 R का अनुसरण करना होगा। इन 8 R को अपनाने से आप मनचाहा लक्ष्य पा सकेंगे।



1. R :-  Being Relative अर्थात आप जो सपना देखते हो उससे जुडिए। जिस विषय से आप जुड़े हो उससे आत्मिक भाव से जुड़िए। वफादार बनिए और उस पर भरोसा करिए।  आपको उससे संबंध या नाता जोड़ना है और प्यार करना है। 


आपको अपने सपने से जुड़े लोगो से जुड़ना चाहिए और उनके सापेक्षिक बड़ा सपना देख पाएंगे। 


बात चीत कीजिए इससे सापेक्षिक नए विचार बनेंगे।



2. R :- Being Rational :- अर्थात अपने सपने और प्रयाशो में एक तार्किक और बौद्धिक संबंध होना चाहिए। बिना चिंतन के कोई लक्ष्य मत बनाओ। तैयारी में तर्क और बुद्धि का इस्तेमाल करने योग्य अनुभव हासिल कीजिए। बहुत से लोग जो प्रोफेसर, जज ,सिविल सेवा में जाना चाहते है तो वो किताबो को अल्प कालिक नहीं पढ़ें और उसकी सामग्री से चिंतन शक्ति सृजित हो इस तरह पढ़ें।



3. R :- Being Reliable अर्थात विश्वसनीय रहें। खुद ने जो कमिटमेंट कर लिया वो खुद को पूरा कर दिखाना है। किसी और के प्रति भी तभी भरोसेमंद रहेंगे जब खुद के प्रति विश्वसनीय बनेंगे।


4. R:- Being Responsible अर्थात जवाबदेह बनें। खुद के प्रति आप जवाबदेह बनें। आपको अपनी जिंदगी कैसी बनाना है और क्या कर रहे हो तथा उसके परिणामों के प्रति खुद उत्तरादायी होंगे। आप छोटे बच्चे बने रहेंगे तो आप क्या कर रहे हो क्या नही वो सब बेमतलब रहेगा। 



5. R:- Being Result oriented अर्थात जो भी काम करो उससे कोई  न कोई अपने सपने से जुड़ा परिणाम निकला चाहिए। आप सिर्फ सोच कर सफलता नहीं प्राप्त कर सकते बल्कि आपको हर दिन परिणाम देने होंगे और खुद को एहसास दिलाना होगा।


6. R:  Regular Practice अर्थात नियमित अभ्यास करते रहना। अभ्यास के लाभ :


👉 आपको व्यस्त रखता है।

👉 हर दिन लक्ष्य के करीब ले जाता है।

👉 लक्ष्य से अपनत्व बढ़ता है।

👉 परफेक्टनेस लाता है।

👉 आदत और व्यक्तित्व विकास करता है।

👉 डिप्रेशन से बचाता है।

👉 मोटिवेट रखता है।



7* R : Being Realistic अर्थात वास्तविक रहिए ,यथार्थ से जुड़े रहें। कल्पना जगत या फिल्मी दुनिया में न रहें। काम करने पर काम होता है। खाना खाने पर भूख मिटती है। सफलता बिना सही दिशा में प्रयास के नही मिलती। यह भी समझ लें आप अगर आर्थिक स्वतंत्र नहीं हो तो आपकी कोई पहचान नहीं है।


8* R: Being Real अर्थात आप जैसे हैं वैसे ही रहिए। बनावटी पन न केवल आपके स्वाभाविक व्यक्तित्व पर साइड इफेक्ट डालता है बल्कि आपका एलोगोरिथम खराब कर दिग्भ्रमित करता है। इसका मतलब परिवर्तन विरोधी होना नही है बल्कि झूठ और पाखंड तथा कृत्रिम आभामंडल ज्यादा नही टिकता।


क्लिक करें और आपके लिए उपयोगी लेख  पढ़ें 👇👇👇👇


आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षात्कार टिप्स


सरल और बेहतर जिंदगी कैसे जिएं

टिप्पणियाँ

  1. Simple yet very important principles. 7R formula for a successful life. 💫

    जवाब देंहटाएं
  2. I liked every R of 8R's ! But I liked most 8th R.... All R's are superb!

    जवाब देंहटाएं
  3. अति उत्तम और सारगर्भित लेख

    जवाब देंहटाएं
  4. Wahoooo... professor साहब nice thought action plan about getting a successful life.

    जवाब देंहटाएं
  5. Reality is more important than imagination ,I think this message is ever best for all of them,,we should strictly follow this All R^8 for success or to be successful , truly truly more gaining knowledge message ever till you posted appreciable 🌻

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आपका बच्चा Arts Stream में है तो Sociology जरूर पढ़ाएँ

स्कूल व्याख्याता, असिस्टेंट प्रोफेसर और नेट जेआरएफ, AHDP या LSA के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक सूची