कट्टर हिंदुत्व से कट्टर तालिबान तक संबंध !

देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? 🕌 देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? भारत–तालिबान संबंध : वक्त की ज़रूरत हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी। यह यात्रा भारत–अफ़ग़ानिस्तान संबंधों को नए सिरे से देखने का अवसर प्रदान करती है। वर्षों तक दोनों के बीच संवाद सीमित रहा, पर अब भू–राजनीतिक परिस्थितियों ने दोनों को बातचीत की मेज़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। सवाल यह भी है कि — क्या तालिबान की वैचारिक जड़ें देवबंद से जुड़ी हैं, और क्या भारत को ऐसे समूह से संबंध बढ़ाने चाहिए? आइए इसे क्रमवार समझते हैं 👇 🕋 1. देवबंद और तालिबान का वैचारिक संबंध 🔸 ऐतिहासिक आधार दारुल उलूम देवबंद की स्थापना 1866 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध धार्मिक और शैक्षणिक आंदोलन के रूप में हुई। इसका उद्देश्य था इस्लामी शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सुधार को पुनर्जीवित करना। 🔸 वैचारिक समानता, प्रत्यक्ष संबंध नहीं “तालिबान” शब्द का अर्थ है विद्यार्थी — उनके कई सदस...

बालों के झड़ने, रूसी और सफेद होने से बचाव के आयुर्वेदिक उपाय

 इस आलेख में : हेल्थ टिप्स

बालों को असमय सफेद होने से रोकने के घरेलू और प्राकृतिक उपाय 

बालों से रूसी हटने के आयुर्वेदिक उपाय

बालों को असमय झड़ने और गंजापन से बचाव के आयुर्वेदिक उपचार


आयुर्वेद में बिना साइड इफेक्ट के बालों की समस्याओं से निजात पाने के अनेक रामबाण उपचार और रखरखाव के तरीके बताया गया है। 

आज की भाग दौड़ और प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रस्त रहता है। मानसिक तनाव अनेक बीमारियों को आमंत्रित करता है। व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर पड़ता जाता है जिससे कम उम्र में ही प्रौढ़ दिखने लगता है। शरीर की कोशिकाएं जल्दी बूढ़ी होने लगती हैं। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं तथा बाल झड़ने लगते है व सफेदी आने लगती है।


असमय होने वाले ऐसे नकारात्मक बदलावों से शरीर को प्रोटेक्ट किया जा सकता है। 


आज आपको बालों की रूसी, सफेदी  और बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने तथा सामान्य स्थिति में बने रहने का आयुर्वेदिक नुस्खे बताना चाहूंगा।


1. चौलाई का रस या जूस पीने से कुछ ही दिनों में बाल उड़ने बंद हो जाएंगे। चौलाई में लाइसिन और अमीनो एसिड होता है जो बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

 गांवों में चौलाई की सब्जी बनाई जाती है। अमूमन चौलाई की कढ़ी बनाई जाती है जो बहुत ही स्वादिष्ट और लाभदायक होती है।

 चौलाई को ज्यादा उबाल कर निचोड़ना नही चाहिए। इससे उपयोगी विटामिन और योगिक नष्ट हो जाते हैं।


2. ब्लैक चाय और कॉफी का अर्क : 

ब्लैक टी का उपयोग महिलाएं लंबे समय से करती आई हैं। कॉफी का अर्क भी बहुत लाभदायक होता है। बालों को नियमित दो दिन में एक दिन के अंतराल से इनसे धोने से सफेद होते बाल कुछ ही दिनों में काले होने लगेंगे।

3.  नारियल तेल और प्याज का रस :

सर के अतिरिक्त दाढ़ी, छाती इत्यादि जगह बाल सफेद होने लगें तो प्याज का रस कारगर साबित होगा। एक चम्मच प्याज के रस को नारियल के एक चम्मच तेल में मिला कर सफेद होते बालों पर मसाज करने से न केवल सफेदी रुकेगी बल्कि बाल पुनः काले होने लगेंगे।


4. बेसन का उपयोग : तीन या चार चम्मच बेसन को एक गिलास पानी में घोलें और बालों पर लेप करें। ऐसा आप नियमित रूप से सफ्ताह में कम से कम तीन दिन करें। कुछ ही सफ्ताह में बालों की रूसी खत्म हो जाएगी और बाल घने और काले तथा मुलायम होंगे।


5. दही और काली मिर्च : एक कटोरी दही में पांच या सात काली मिर्च पाउडर मिलाएं। अच्छे से मथ कर बालों पर लगाएं। ऐसा आप नियमित करें। कुछ ही दिन में बालों का झड़ना और सफेद होना रुक जाएगा। बाल काले होने लगेंगे।


6. एलोवेरा जैल और भृंगराज तेल : एलोवेरा जैल बालों की जड़ों में लगाने से बालों का झड़ना रुकता है और साथ ही प्राकृतिक रंग बना रहता है। सफेदी रुक जाती है। इसी तरह भृंगराज का तेल भी महत्वपूर्ण है। भृंगराज का तेल नियमित प्रयोग करने से असमय सफेद होते बाल काले और  घने होने लगते हैं।


7. शिकाकाई, रीठा और  आंवला : उपरोक्त तीनों का समान मात्रा में मिला कर उपयोग करने से बालों को लाभ होता है। इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। महिलाएं बालों के अंतिम शिरे तक लगाएं जिससे चमकदार और रेशमी होंगे।


8. करी पत्ते: करी पत्तों में बी 12 विटामिन भरपूर होता है। करी पत्तों को सुखा कर भोजन में प्रयोग किया जा सकता है। इससे बहुत जल्दी लाभ होगा।


ध्यान देने योग्य बातें :

1. प्रोटीन का सेवन करें। इसके लिए दूध, पनीर, दाल का नियमित उपयोग करें।

2. शरीर में विटामिन डी, सी, ई इत्यादि की कमी नहीं हो इसके लिए भोजन में हरी सब्जियां भी शामिल करें। फलों का रस पान और ड्राई फ्रूट का उपयोग करें।

3. नियमित व्यायाम करने से खून का सर्कुलेशन बना रहता है जिससे बाल असमय काले नही होते। तनाव भी नियंत्रित होता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आपका बच्चा Arts Stream में है तो Sociology जरूर पढ़ाएँ

स्कूल व्याख्याता, असिस्टेंट प्रोफेसर और नेट जेआरएफ, AHDP या LSA के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक सूची

जीवन में सफलता के लिए 8 बेस्ट टिप्स