संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कट्टर हिंदुत्व से कट्टर तालिबान तक संबंध !

देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? 🕌 देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? भारत–तालिबान संबंध : वक्त की ज़रूरत हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी। यह यात्रा भारत–अफ़ग़ानिस्तान संबंधों को नए सिरे से देखने का अवसर प्रदान करती है। वर्षों तक दोनों के बीच संवाद सीमित रहा, पर अब भू–राजनीतिक परिस्थितियों ने दोनों को बातचीत की मेज़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। सवाल यह भी है कि — क्या तालिबान की वैचारिक जड़ें देवबंद से जुड़ी हैं, और क्या भारत को ऐसे समूह से संबंध बढ़ाने चाहिए? आइए इसे क्रमवार समझते हैं 👇 🕋 1. देवबंद और तालिबान का वैचारिक संबंध 🔸 ऐतिहासिक आधार दारुल उलूम देवबंद की स्थापना 1866 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध धार्मिक और शैक्षणिक आंदोलन के रूप में हुई। इसका उद्देश्य था इस्लामी शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सुधार को पुनर्जीवित करना। 🔸 वैचारिक समानता, प्रत्यक्ष संबंध नहीं “तालिबान” शब्द का अर्थ है विद्यार्थी — उनके कई सदस...

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों की वापसी :समीक्षा

चित्र
  किसान आंदोलन की समीक्षा कुछ सवाल बहुत अहम हैं जिनसे समझा जा सकता है किसान आंदोलन के दूरगामी परिणाम निकले वाले हैं। 1. क्या यह आंदोलन सही था? 2. क्या आंदोलन के खिलाफ कुछ लोगों का खड़ा होना सही था? 3. क्या इस आंदोलन से किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा? 4. क्या इस आंदोलन को किसान के अलावा कोई और चला रहा था ? 5. चुनाव और निजीकरण से इस आंदोलन का क्या संबंध है ? 6. क्या इस आंदोलन से सत्ता को कुछ सबक मिलेंगे? 7. क्या अपने ही देश में बिना पूछे कानून बना देना और फिर लंबे समय तक आंदोलन कर अपना विरोध करना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही है ? इन सभी सवालों के अतिरिक्त अनेकों सवालों के जवाब तलासने चाहिएं। 26 नवंबर 2020 से अनवरत संगठित तरीके से चलाया गया यह आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा किसान आंदोलन था। अपने ही देश में अपनी ही चुनी हुई सरकार के सामने सड़कों पर बैठ कर अनेकों अनेक सरकार की साजिशों और आरोपों और दमन के कुत्सित प्रयाशों के बावजूद डट कर किसान खड़े रहे और अंतत: तीनो कृषि कानून जो बिना किसी से बात किए रातों रात बनाए गए थे वापस लिए गए। इस आंदोलन से सबसे बड़ी बात सामने आ...

पुलिस प्रणाली में सुधार आज की जरूरत

चित्र
पुलिस प्रणाली में सुधार आज की जरूरत  |  पुलिस सुधार भारत में कुछ संस्थाएं काफी पुरानी हैं लेकिन उनके काम और उनकी उपयोगिता बराबर महत्वपूर्ण रही है। ऐसी संस्थाओं में समय के साथ परिवर्तन नही हुआ है। पुलिस प्रणाली उनमें से एक है। पुलिस के पास काम किसी भी दृष्टिकोण से पहले के मुकाबले आसान नहीं हुआ है बल्कि जटिल और कठिन होते आए हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रणाली को शासन ने बराबर अनदेखा किया है।  आज भरत में न्याय प्रणाली और पुलिस प्रणाली में बराबर नवाचारी परिवर्तन की आवश्यकता है। अपराध और अव्यवस्था के मामले बराबर बढ़ रहे हैं और राजनैतिक दखल से और अधिक समस्याएं बढ़ती हैं। क्या आपने कभी सोचा है पुलिस कर्मी  किन परिस्थितियों में काम करते हैं? क्या पुलिस कर्मी की प्रतिष्ठा काम के अनुकूल अब बराबर बनी हुई है ? क्या पुलिस कर्मी और आम आदमी का दृष्टिकोण विपरीत नही है ? सेवानिवृत्ति के बाद उच्च स्तर के अधिकारियों को छोड़ निचले स्तर पर किस प्रकार से समाज में भिन्न हो जाता है ? क्यों भ्रष्टाचार का सीधा संबंध इस विभाग से जोड़ा जाता है ? क्या अपराध संख्या और तरीकों म...

स्कूल व्याख्याता, असिस्टेंट प्रोफेसर और नेट जेआरएफ, AHDP या LSA के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक सूची

चित्र
  स्कूल व्याख्याता, असिस्टेंट प्रोफेसर, नेट - जेआरएफ के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें आरपीएससी सहित अनेक राज्यों , विश्विद्यालयों , यूजीसी सहित अनेक राज्य सरकारें बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती करने जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अशार्थियों के सामने बड़ी चुनौती है क्या पढ़ें और कितना पढ़ें। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक सूची इस आलेख में उपलब्ध करवाई गई है। स्कूल व्याख्याता, सहायक  आचार्य और नेट के सिलेबस में अंतर होता है इसलिए तैयारी करने वाले विभिन्न टॉपिक इन पुस्तकों में ढूंढ सकेंगे और भटकना नहीं पड़ेगा। यहां समाज शास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान,अर्थशास्त्र, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित  की महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची उपलब्ध है। ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें 1. अध्ययन का प्रारंभ इकाई वार करें और एक ही बिंदु अलग अलग पुस्तकों से पढ़ कर साथ साथ नोट्स बनाएं। 2. ऑब्जेक्टिव सामग्री की इकाई को अच्छे से पढ़ने के बाद ही शुरू करें। 3. कांसेप्ट पूरी होने के बाद ही आगे बढ़ें। 4. अपने विषय से संबंधि...