संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कट्टर हिंदुत्व से कट्टर तालिबान तक संबंध !

देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? 🕌 देवबंद से तालिबान तक: वैचारिक समानता या राजनीतिक दूरी? भारत–तालिबान संबंध : वक्त की ज़रूरत हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी। यह यात्रा भारत–अफ़ग़ानिस्तान संबंधों को नए सिरे से देखने का अवसर प्रदान करती है। वर्षों तक दोनों के बीच संवाद सीमित रहा, पर अब भू–राजनीतिक परिस्थितियों ने दोनों को बातचीत की मेज़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। सवाल यह भी है कि — क्या तालिबान की वैचारिक जड़ें देवबंद से जुड़ी हैं, और क्या भारत को ऐसे समूह से संबंध बढ़ाने चाहिए? आइए इसे क्रमवार समझते हैं 👇 🕋 1. देवबंद और तालिबान का वैचारिक संबंध 🔸 ऐतिहासिक आधार दारुल उलूम देवबंद की स्थापना 1866 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध धार्मिक और शैक्षणिक आंदोलन के रूप में हुई। इसका उद्देश्य था इस्लामी शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सुधार को पुनर्जीवित करना। 🔸 वैचारिक समानता, प्रत्यक्ष संबंध नहीं “तालिबान” शब्द का अर्थ है विद्यार्थी — उनके कई सदस...

गुर्जर आरक्षण आंदोलन

चित्र
आंदोलन विनाश और सृजन दोनो करते हैं। अगर आप राजनैतिक और सामाजिक आंदोलनों का अध्ययन करना चाहते हैं, तो गुर्जर आंदोलन को अनदेखा नहीं कर सकते और ना इसके व्यापक प्रभाव अनदेखे किए सकते। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला भारत में आरक्षण ,सामाजिक समावेश, सामाजिक भागीदारी एक बड़ा प्रश्न है! भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी की भागीदारी अत्यावश्यक है।  आरक्षण एक साधन है भागीदारी और अवसर की समानता के लिए। आरक्षण एक साधन है विभेदित समानता स्थापना हेतु।  अनेक जातियां इतिहास और सामाजिक विभेद के कारण पिछड़ गई और गुमराह हो गई।  भारत में गुर्जर एक बड़ी जाति है जिसकी पहचान खो चुकी थी और इतिहास को अनदेखा किया जा रहा था। भागीदारी पिछड़ती जा रही थी। ऐसे में एक आंदोलन ने न केवल गुर्जर समुदाय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर दूरगामी प्रभाव पड़े। आइए जानते है क्या और कैसे परिवर्तन हुआ। एक सोए हुए समाज को जगाना और वो भी उसको जिसके महान इतिहास को मिटा कर छिन्न भिन्न कर जिसके आत्मविश्वास को रसातल में ला दिया हो और उसको  उठा कर ऐसा आंदोलन जो अपने आप में एक क्रांति से कम नहीं था, जो पिछले 50 साल का ...

मीडिया , राजनीति और सांस्कृतिक पतन

चित्र
किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर कुचल कर हत्या वाले मामले को दो पक्षों में बांटने का असफल प्रयास करते हुए बड़ी बेशर्मी से टीवी पर एक पत्रकार एक किसान नेता से बार बार सवाल कर रही थी कि क्या "तीन लोगों की पीट पीट कर मारा डाला तो उन पर किन धरानो में मामला दर्ज हो!" "उनको हत्यारा क्यों नही माना जाए!" पत्रकार महोदया इसी सवाल के लिए टीवी पर झमेला कर रही थी। कोई मतलब नही था कि यह घटना क्यों हुई? जिम्मेदार कौन था? कौन हो? जिम्मेदार से कोई सवाल नही।  इसी घटना के अगले दिन अखबार की सुर्खियां देखी, जिसमे दो खबर बराबर थी, एक बड़ी खबर जिसमे शाहरुख खान के बेटे की तस्वीर लगा कर ड्रग स्कैम में फसे होने पर भरपूर कवरेज दिया हुआ था। दूसरी खबर यूपी में मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल डाला ,मंत्री के संबंध में यह खबर भी है कि पहले ऐसी ही धमकी दी गई थी। इस खबर को छोटी रखा गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पहले अपनी आत्मा बेच चुका और समाज को ठकुरसुहाती बातें सुनाता है या फिर पक्षपात और पूर्वाग्रह से प्रदूषित खबरें चलाता है। निरर्थक बहसों से चिल्ला चिल्ला कर खबरों को में गर्मी लाने के...

नए भारत के आइने में सचिन पायलट

हाल ही के राजस्थान के पॉलिटिक्स गेम में एक नाम भारतीय मीडिया में बहुत चर्चित रहा और राजस्थान में खास तौर पर  जिसे युवाओं के राजनीति के रोल मॉडल के रूप में देखा गया वो नाम है सचिन पायलट। भारत में तीव्र और निष्कपट निर्णय लेने वाले युवा नेता की हसरत बढ़ती युवा जनसंख्या में है। अनेक देशों में युवा मुखिया ताजी से निर्णय लेते हैं और व्यवस्था में सुधार करने वाले नेताओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। आम युवा भी चाहता है कि आधुनिक होते भारत में तेजी एक आधुनिक नेता ही ला सकता है। आज हमें देखना चाहिए कि कितने युवा नेता हैं जिनमें आत्मविश्वास के साथ बागडोर संभालने को क्षमता है। आज देश अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है उनमें भ्रष्टाचार, गिरती अर्थव्यवस्था, देश के पड़ोसियों से समस्याएं और घरेलू विवाद इत्यादि। ऐसे में जरूरी है एक सच्चे ,दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व आगे आए। ऐसे अनेक नेता हैं जिनमें से एक सचिन पायलट भी है। इस आलेख में जानेंगे कि सचिन पायलट में वो गुण जो उसे एक खास नेता बनाते हैं। युवा ऐसे किसी भी व्यक्तित्व में अपनी छवि देखता है जो जोखिम उठा सकता हो, जोशीला और जुनूनी हो, क्योंकि उनकी ...